BiologyMix ScienceScience
protozoa se hone wale Rog trick | प्रोटोजोआ से होने वाले रोग | Disease caused by protozoa

नमस्कार दोस्तों,
अपना कीमती समय देकर हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया…! उम्मीद है आप लोगों की पढ़ाई बढ़िया चल रही होगी। दोस्तों आपने देखा होगा कि इस तरह के प्रश्न परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं कि कौन सा रोग किस कारण से होता है। तो इनको हम trick के माध्यम से याद करेंगे। इससे पहले हम कवक ( fungus ) से होने वाला रोगों की trick लेकर आए थे उम्मीद है आपको पसंद आई होगी। आज हम प्रोटोजोआ से होने वाले रोग ( disease caused by protozoa ) को याद करेंगे। वो भी बिल्कुल आसानी से।
तो चलिए शुरू करते है protozoa se hone wale Rog trick

Trick – पापा काम पे सोते हैं। |
पा – पायरिया का – कालाजार(Visceral leishmaniasis) म – मलेरिया पे – पेचिस सो – सोने की बीमारी All Tricks By www.parikshakitaiyari.com |
इस तरीके से आप प्रोटोजोआ से होने वाले रोगों को आसानी से याद कर सकते हैं:-
1) मलेरिया- | प्रभावित अंग- तिल्ली एवं RBC परजीवी- प्लाज्मोडियम वाहक मच्छर- मादा एनाफ्लीज लक्षण- ठंढ के साथ बुखार |
2) पायरिया- | प्रभावित अंग- मसूढ़ों परजीवी- एन्टी अमीबा जिन्जिवेलिस लक्षण- मसूढ़ों से रक्त का निकलना |
3) सोने की बीमारी- | प्रभावित अंग- मस्तिष्क परजीवी- ट्रिपेनोसोमा वाहक मच्छर- सी-सी मक्खी (Tse Tse) लक्षण- बहुत नींद के साथ बुखार |
4) पेचिस- | प्रभावित अंग- आँत परजीवी- एन्टी अमीबा हिस्टोलिटिका लक्षण- श्लेष्मा एवं खून के साथ दस्त |
5) काला-जार- | प्रभावित अंग- अस्थि मज्जा परजीवी- लीशमैनिया डोनावानी वाहक मच्छर- बालू-मक्खी लक्षण– तेज बुखार |